दूरी और विस्थापन में अंतर एवं परिभाषा|Difference between distance and displacement

दूरी और विस्थापन अंतर एवं परिभाषा | Difference between Distance and Displacement

विस्थापन व दूरी भौतिक विज्ञान का एक प्रारम्भिक टॉपिक है जो कि परीक्षा के दृष्टिकोण से काफी अहम है. अक्सर ही परिक्षावों में दूरी और विस्थापन (Distance and Displacement ) से सम्बंधित प्रश्न पूछ लिए जाते हैं. जैसे कि विस्थापन और दूरी में अंतर लिखिए, दूरी और विस्थापन में कोई 3 अंतर लिखिए, दूरी और विस्थापन की परिभाषा उदाहरण सहित समझायिये, दूरी और विस्थापन में अंतर स्पष्ट कीजिये.

दूरी किसे कहते हैं? (Definition of Distance in hindi)

दूरी की परिभाषा, ” किसी भी गतिमान वस्तु द्वारा तय किये गए पथ या मार्ग की लम्बाई को दूरी (Distance) कहते हैं.” अर्थात कोई वस्तु दिशा को ध्यान में ना रखकर जितना भी गति (लम्बाई) तय करता है वह वस्तु द्वारा तय की गयी दूरी कहलाती है. चूँकि दूरी दिशा पर निर्भर नहीं करता अतः यह एक अदिश राशि कहलाती है.

Distance Formula (दूरी का सूत्र) – माना कि एक वस्तु एक स्थान से A से स्थान C तक स्थान B से होते हुए जाता है. जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में देख सकते है. 

doori-aur-visthapan-me-antar-दूरी-और-विस्थापन-में-अंतर

माना कि AB = Dतथा AC = D

अतः कुल दूरी = D+ D

दूरी का मात्रक :- 

मात्रक दूरी का = मीटर, किलोमीटर, सेंटीमीटर 

उदाहरण:- अगर कोई वस्तु वृतीय गति करते हुए अपने प्रारम्भिक स्थिति पर पुनः आ जाता है उस स्थिति में वस्तु द्वारा तय की गयी कुल दूरी = 2 π R ( जहाँ R वृत की त्रिज्या है)

विस्थापन किसे कहते है? ( Definition of Displacement in Hindi)

विस्थापन की परिभाषा,” एक निश्चित दिशा में किसी भी गतिमान वस्तु के अंतिम व प्रारंभिक स्थितियों के बीच की न्यूनतम दूरी को विस्थापन (Displacement) कहते है.” अतः विस्थापन वस्तु के द्वारा तय की गयी दूरी के प्रारम्भिक व अंतिम स्थिति पर निर्भर करता है. विस्थापन एक सदिश राशि है जिसमे परिमाण व दिशा दोनों होता है.

Displacement Formula (विस्थापन का सूत्र) – नीचे दिए गए चित्र में देख सकते है कि एक वस्तु अपने प्रारंभिक स्थिति बिंदु A से बिंदु B से होते हुए अंतिम स्थिति बिंदु C पर जाती है, ऐसी स्थिति में वस्तु का कुल विस्थापन 

doori-aur-visthapan-me-antar-दूरी-और-विस्थापन-में-अंतर

विस्थापन = अंतिम स्थिति (C) – प्रारम्भिक स्थिति (B) 

विस्थापन का मात्रक = मीटर, सेंटीमीटर 

उदाहरण:- अगर कोई वस्तु वृतीय गति करते हुए अपने प्रारम्भिक स्थिति पर पुनः आ जाता है अर्थात प्रारम्भिक स्थिति और अंतिम स्थिति सामान हो जाती है उस स्थिति में वस्तु का कुल विस्थापन = शुन्य होगा.

Difference Between Distance and Displacement in Hindi | विस्थापन और दूरी में अंतर लिखिए | दूरी और विस्थापन में अंतर | Difference Between Distance and Displacement | विस्थापन और दूरी में अंतर 

दूरी (Distance) विस्थापन (Displacement) 
1. वस्तु द्वारा तय की गयी एक निश्चित लम्बाई दूरी कहलाती है.  1. किसी गतिमान वस्तु के अंतिम व प्रारम्भिक स्थिति के बीच की दूरी को विस्थापन कहते है.
2. दूरी में परिमाण होता है किन्तु दिशा निश्चित नहीं होती है. 2. विस्थापन में परिमाण व दिशा दोनों निश्चित होता है.
3. दूरी एक अदिश राशि है. 3. विस्थापन एक सदिश राशि है.
4. दूरी = D+ D 4. विस्थापन बराबर = अंतिम स्थिति – प्रारंभिक स्थिति 
5. वस्तु द्वारा तय की गयी दूरी सदैव धनात्मक होती है. 5. किसी वस्तु का विस्थापन ऋणात्मक, शून्य व धनात्मक तीनो हो सकती है.
6. वस्तु द्वारा तय की गयी दूरी सदैव पथ या मार्ग पर निर्भर करता है. 6. जबकि विस्थापन वस्तु के प्रारम्भिक व अंतिम स्थिति पर निर्भर करता है.
7. SI और CGS मात्रक = मीटर, सेंटीमीटर  7. SI और CGS मात्रक = मीटर, सेंटीमीटर 

उत्तल लेंस और अवतल लेंस में अंतर 

अंत में -विस्थापन और दूरी में अंतर लिखिए | Difference Between Distance and Displacement for class 9 in Hindi |  दूरी और विस्थापन में अंतर हिंदी में

Doori aur Visthapan me antar:- मुझे आशा है कि ऊपर बताये गए दूरी और विस्थापन की परिभाषा और अंतर समझ में आ गयी होगी. Difference between Displacement and Distance को बहुत ही आसान भाषा में व्यक्त किया गया है ताकि हर कोई समझ सके. अगर किसी भी विद्यार्थी गण को विस्थापन और दूरी से सम्बंधित किसी प्रकार का प्रश्न पूछना हो तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकता है.

यह भी पढ़ें :- 

1. चाल और वेग में अंतर  2. उत्तल दर्पण और अवतल दर्पण में अंतर 
3. मेंसुरेशन के सभी formulae in Hindi 4. त्रिकोणमिति के सभी फोर्मुले

 

Tags:- दूरी व विस्थापन में अंतर, विस्थापन एवं दूरी में अंतर, तय की गई दूरी और विस्थापन में क्या अंतर है, दूरी विस्थापन में अंतर, दूरी तथा विस्थापन में क्या अंतर है, विस्थापन का अर्थ, विस्थापन का मात्रक, दूरी और विस्थापन क्या है , परिभाषा , उदाहरण , अन्तर, विस्थापन और दूरी में अंतर- भौतिकी प्रश्नोतरी हिंदी में , difference between distance and displacement, Doori Aur Visthapan Me Antar, दूरी और विस्थापन में अंतर, दूरी तथा विस्थापन किसे कहते हैं? दूरी और विस्थापन किसे कहते है इनमे अंतर, दूरी (distance) तथा विस्थापन (displacement) क्या है? दूरी और विस्थापन में क्या अंतर है?

Leave a Comment