आरोही अवरोही क्रम के सवाल। आरोही और अवरोही क्रम की परिभाषा। आरोही क्रम कैसे लिखे जाते हैं। आरोही और अवरोही का क्या अर्थ है। आरोही और अवरोही का मतलब। Ascending and Descending order in Hindi। अवरोही व आरोही क्रम
आरोही व अवरोही क्रम किसे कहते हैं:- आरोही अवरोही क्रम के सवाल अक्सर छोटे बच्चों के कक्षावों में पूछे जाते हैं। आरोही और अवरोही क्रम पर आधारित प्रश्नों को हल करने से पहले आरोही क्रम की परिभाषा (arohi kram ki paribhasha) तथा अवरोही क्रम की परिभाषा (avrohi kram ki paribhasha) का ज्ञान होना जरुरी है।
अतः आज के इस लेख में आरोही और अवरोही की परिभाषा तथा आरोही और अवरोही क्रम में अंतर (arohi aur avrohi kram me antar) को उदाहरण सहित बताया गया है। अतः आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।
Table of Contents
आरोही क्रम की परिभाषा (arohi kram ki paribhasha)

आरोही क्रम किसे कहते हैं:- आरोही क्रम का मतलब होता है बढ़ते हुए। अर्थात जब भी दिए हुए संख्यावों को बढ़ते हुए क्रम में लिखते हैं तो वह आरोही क्रम होता है।
जब संख्याओं को सबसे छोटी संख्या से सबसे बड़ी संख्या में व्यवस्थित किया जाता है, तो संख्यावों का समूह आरोही क्रम कहलाती हैं।
उदाहरण:- 20, 15, 11, 36, 25, 32, 16, 31
आरोही क्रम – 11, 15, 16, 20, 25, 31, 32, 36
अवरोही क्रम की परिभाषा (avrohi kram ki paribhasha)
अवरोही क्रम किसे कहते हैं:- अवरोही क्रम का मतलब होता है घटते हुए। अर्थात जब भी दिए हुए संख्यावों को घटते हुए क्रम में लिखते हैं तो वह अवरोही क्रम होता है।
“जब संख्याओं को सबसे बड़ी से छोटी संख्या में व्यवस्थित किया जाता है, तो वे संख्याएँ अवरोही क्रम में कहलाती हैं।”
उदाहरण:- 13, 17, 11, 8, 25, 23, 9, 15, 31, 33
अवरोही क्रम:- 33, 31, 25, 23, 17, 15, 13, 11, 9, 8
आरोही और अवरोही क्रम में अंतर l Arohi aur Avrohi kram me Antar
आरोही क्रम या बढ़ते हुए क्रम (Ascending Order) | अवरोही क्रम या घटते हुए क्रम (Descending Order) |
1. आरोही क्रम का मतलब होता है बढ़ते हुए क्रम | 1. अवरोही क्रम का मतलब होता है घटते हुए क्रम |
2. आरोही क्रम में संख्यावों को बढ़ते हुए क्रम में लिखा जाता है। | 2. अवरोही क्रम में संख्यावों को बढ़ते हुए क्रम में लिखा जाता है। |
3. आरोही क्रम के सवाल – 23, 13, 17, 11, 15 आरोही क्रम – 11, 13, 15, 17, 23 | 3. अवरोही क्रम के सवाल – 23, 13, 17, 11, 15 अवरोही क्रम – 23, 17, 15, 13, 11 |
आरोही अवरोही क्रम के सवाल
Aarohi aur Avrohi Kram पर आधारित प्रश्न:- असेंडिंग और डिसेंडिंग ऑर्डर पर आधारित नीचे कुछ सवाल दिए गए हैं जिसको आप हल कर सकते हैं।
प्रश्न:- आरोही क्रम संख्या या बढ़ते हुए क्रम में लिखे।
A) 4, 17, 11, 9, 8, 3, 14, 21, 10
B) 3.4, 8.7, 12.6, 4.77, 11.2, 12, 17.9, 4.2, 3.66
प्रश्न :- भिन्न को आरोही क्रम में लिखे
A) 3/4, 2/6, 4/9, 9/11, 2/3
B) 11/2, 21/4, 3/4, 5/11, 8/17
प्रश्न:- 3, -1, 7, -7, 13 को आरोही क्रम में लिखिए
प्रश्न:- अवरोही क्रम संख्या या घटते हुए क्रम में लिखे।
A) 2, 11, 7, 4, 13, 14, 52, 32
B) 2.6, 9.8, 1.77, 6.32, 81.212, 5.857
FAQ – आरोही व अवरोही क्रम किसे कहते हैं
संख्यावों के बढ़ते हुए क्रम को आरोही क्रम तथा घटते हुए क्रम को अवरोही क्रम कहते हैं।
जब संख्यावों को घटते हुए क्रम में लिखते हैं उसे अवरोही क्रम कहते हैं।
उदाहरण:- 13, 17, 11, 8, 25, 23, 9, 15, 31, 33
अवरोही क्रम:- 33, 31, 25, 23, 17, 15, 13, 11, 9, 8
अवरोही क्रम – Descending order
आरोही क्रम – Ascending Order