परावर्तन और अपवर्तन – परिभाषा, नियम, अंतर | Reflection and Refraction in Hindi

प्रकाश के अपवर्तन व परावर्तन का नियम एवं अंतर (Difference between Refraction and Reflection):- कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा के दृष्टिकोण से प्रकाश अध्याय काफी महत्वपूर्ण है। इस अध्याय से काफी अच्छे प्रश्न पूछे जाते हैं, जैसे कि प्रकाश परावर्तन के नियम, प्रकाश का अपवर्तन, परावर्तन और अपवर्तन में अंतर, परावर्तन और अपवर्तन (परिभाषा) किसे कहते हैं, प्रकाश का परावर्तन के उदाहरण, अपवर्तन किसे कहते है उदाहरण इत्यादि।

आज के इस लेख में यही प्रकाश के अपवर्तन और परावर्तन (Apvartan aur Paravartan) से जुड़ी कुछ मूल परिभाषावों को साझा करने वाले हैं। दिए गए मूल परिभाषावों को समझकर ही आप अपवर्तन और परावर्तन पर आधारित सवाल को हल कर सकते हैं। अतः इस लेख को ध्यान से अंता तक पढ़ें।

यह भी पढ़ें:-

विद्युत धारा का उष्मीय प्रभावद्रव्यमान एवं भार की परिभाषा
प्रतिरोध और प्रतिरोधकता में अंतरसुचालक और कुचालक में अंतर

परावर्तन और अपवर्तन की परिभाषा, नियम, अंतर

प्रकाश का परावर्तन और अपवर्तन में अंतर तभी अच्छे से लिख पाएंगे जब इसके मूल बातें ( परावर्तन और अपवर्तन का नियम, परिभाषा, उदाहरण आदि) पता होंगी। अपवर्तन और परावर्तन की परिभाषा, चित्र, प्रकाश का परावर्तन के उदाहरण, अपवर्तन किसे कहते है एवं उसके उदाहरण को चरणबद्ध तरीके से बताया गया है। अतः सभी चीज़े ध्यान से पढ़ें या नोट कर लें।

परावर्तन की परिभाषा | Definition of Reflection in Hindi

प्रकाश का परावर्तन किसे कहते हैं:- जब भी प्रकाश की किरण किसी चिकने या पॉलिशदार सतह से टकराता है तो उसका अधिकांश भाग टकराने के बाद उसी माध्यम में वापस लौट जाता है, इस घटना को प्रकाश का परावर्तन (Reflection of Light) कहते हैं।

प्रकाश का परावर्तन के उदाहरण:- ध्वनि तरंगों का परावर्तन, प्रकाश एवं विद्युत चुम्बकीय तरंगों का परावर्तन, दर्पण द्वारा परावर्तित प्रकाश।

Law of Reflection in Hindi | प्रकाश के परावर्तन के नियम

प्रकाश के परावर्तन के दो नियम होते हैं जिसे समझने के लिए नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से समझना होगा।

अपवर्तन-और-परावर्तन
परावर्तन-का-नियम

जैसा कि ऊपर दिए गए चित्र में देख सकते हैं कि एक प्रकाश की किरण बिंदु O पर आ रही है जिसे आपतित किरण कहते हैं। इसके बाद प्रकाश किरण सतह से टकराने के बाद उसी माध्यम में लौट जा रही है जिसे परावर्तित किरण कहते हैं। प्रकाश की किरण जिस बिंदु पर टकरा रही है उसे आपतन बिंदु कहते हैं तथा चिकने सतह के लम्बवत काल्पनिक रेखा (जो कि बिंदु O से होकर जा रही है) को अभिलम्ब कहते हैं।

आपतित किरण अभिलम्ब से जो कोण बनाती है उसे आपतन कोण (i) कहते है। साथ ही परावर्तन के बाद परावर्तित किरण अभिलम्ब के साथ जो कोण बनती है उसे परावर्तन कोण (r) कहते हैं।

परावर्तन के नियम : (Law of reflection)

1.) प्रकाश की आपतित किरण (Incident ray), परावर्तित किरण (Reflected ray) एवं आपतन बिंदु पर डाला गया अभिलम्ब (Normal) एक ही समतल में होते हैं।

2.) परावर्तक सतह पर बना आपतन कोण, परावर्तन कोण के बराबर होता है। (∠i = ∠r)

अपवर्तन की परिभाषा | Definition of Refraction in Hindi

प्रकाश का अपवर्तन किसे कहते हैं:- जब भी प्रकाश की किरण एक माध्यम से दुसरे माध्यम में परोक्ष रूप से गुजरती है तो प्रकाश की किरण अपने मार्ग से विचलित हो जाती है, इस घटना को प्रकाश के अपवर्तन की घटना कहते हैं। ” जब प्रकाश की किरण एक पारदर्शी माध्यम से दुसरे पारदर्शी माध्यम में गुजरती है तो प्रकाश के किरण का वेग में परिवर्तन होता जिसके कारण अपवर्तन की घटना होती है।

जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में देख सकते हैं कि एक प्रकाश की किरण विरल माध्यम (वायु) से सघन माध्यम (पानी) में गुजर रही है, इस प्रक्रिया में प्रकाश की किरण अपने प्रारंभिक मार्ग से विचलित होकर अभिलम्ब के तरफ झुक गयी है।

1.) जब प्रकाश किरण विरल माध्यम (वायु) से सघन माध्यम (कांच) में गुजरती है तो प्रकाश की किरण अपवर्तन घटना के कारण अभिलम्ब के तरफ झुक जाती है।

2.) दूसरी तरफ जब प्रकाश किरण सघन माध्यम (पानी) से विरल माध्यम (वायु) में गुजरती है तो प्रकाश की किरण अपवर्तन घटना के कारण अभिलम्ब से दूर चली जाती है।

परावर्तन-और-अपवर्तन-में-अंतर
प्रकाश-का-अपवर्तन-का-नियम

प्रकाश के अपवर्तन के उदाहरण:- तारों का टिमटिमाना, जल्दी सूर्योदय और देर से सूर्यास्त होने की घटना

प्रकाश का अपवर्तन का नियम | (Law of Refraction of light in Hindi)

ऊपर दिए गए चित्र में देख सकते हैं की एक प्रकाश की किरण विरल माध्यम (वायु) से सघन माध्यम (जल) में प्रवेश कर रही है। आपतित किरण दो माध्यमों को पृथक करने वाली सतह के अभिलम्ब के साथ ∠i (आपतन कोण) बना रही है। जब प्रकाश किरण दुसरे माध्यम में प्रवेश करती है तो अभिलम्ब के साथ अपवर्तन कोण ∠r बना रही है।

नियम (Rule):- प्रकाश के अपवर्तन के दो नियम हैं जो कि इसप्रकार से है।

1.) आपतित किरण अपवर्तित किरण, और दो माध्यमों को पृथक करने वाले सतह पर स्थित आपतन बिंदु पर अभिलम्ब, तीनो एक ही तल पर स्थित होते हैं।

2.) प्रकाश के किसी निश्चित व निश्चित माध्यमों के युग्म के लिए आपतन कोण की ज्या (Sin∠i ) और अपवर्तन कोण की ज्या (Sin∠r) का अनुपात एक स्थिरांक है। इसे स्नेल के अपवर्तन के नियम के रूप में भी जाना जाता है।

अर्थात, (Sin∠i ) / (Sin∠r) = स्थिरांक (n21)

इस स्थिरांक (n21) के मान को दुसरे माध्यम का पहले माध्यम के सापेक्ष अपवर्तनांक कहते हैं।

परावर्तन और अपवर्तन में अंतर | (Difference between refraction and reflection) | अपवर्तन और परावर्तन में अंतर

प्रकाश की दोनों घटनावों अपवर्तन एवं परावर्तन में अंतर इस प्रकार से है।

प्रकाश का परावर्तन (Reflection)प्रकाश का अपवर्तन (Refraction)
1. परावर्तन में प्रकाश की किरण चिकने सतह से टकराने के बाद उसी माध्यम में लौट जाती है। 1. अपवर्तन में प्रकाश की किरण एक माध्यम से दुसरे माध्यम में जाती है तो अपने वास्तविक पथ से विचलित हो जाती है।
2. परावर्तन की घटना सामान्यतः चिकने सतहों (दर्पण) में होता है। 2. अपवर्तन की घटना लेन्स में देखा जाता है।
3. परावर्तन की घटना एक ही माध्यम में संपन्न होता है। 3. अपवर्तन की घटना दो माध्यमों (सघन और विरल) के मध्य होता है।
4. इसमे आपतन कोण परावर्तन कोण के बराबर होता है। 4. इसमे आपतन कोण अपवर्तन कोण के बराबर नहीं होता है।
5. परावर्तन के दो प्रकार होते हैं, नियमित परावर्तन तथा अनियमित परावर्तन । 5. अपवर्तन का कोई प्रकार नहीं होता है।
6. परावर्तन की घटना परावर्तक सतह पर निर्भर करती है। 6. अपवर्तन की घटना दोनों माध्यमों के घनत्व पर निर्भर करता है।
7. यह घटना दर्पणों में देखी जा सकती है। 7. यह घटना लेंस में देखी जा सकती है।
8. परावर्तन में प्रकाश की चाल में कोई परिवर्तन होता है। 8. अपवर्तन में प्रकाश की चाल एक माध्यम से दुसरे माध्यम में जाने पर बदल जाती है।
9. परावर्तन उदाहरण:- दर्पण द्वारा परावर्तित प्रकाश 9. अपवर्तन उदाहरण:- तारों का टिमटिमाना
apvartan-aur-paravartan-me-antar

सारांश- परावर्तन और अपवर्तन की परिभाषा, अंतर, नियम

Difference between reflection and refraction in Hindi:- ऊपर के लेख में प्रकाश के अपवर्तन और परावर्तन की परिभाषा, नियम, अंतर एवं उनके उदाहरण को बताया गया है। साथ ही स्नेल के अपवर्तन के नियम के नियम को भी बताया गया है। जब भी प्रकाश के अपवर्तन और परावर्तन में अंतर लिखने को परीक्षा में आये तो सर्वप्रथम उसके बेसिक को जानना होगा।

यदि किसी भी विद्यार्थी को इस पोस्ट में दिए गए टॉपिक से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकता है।

FAQ- प्रकाश का परावर्तन और अपवर्तन – Snell’s Rule

1. प्रकाश का परावर्तन किसे कहते हैं?

जब प्रकाश किसी चिकनी सतह से टकराता है तो वह उसी माध्यम में वापस लौट जाता है यह घटना परावर्तन कहलाता है।

2. प्रकाश का अपवर्तन किसे कहते हैं?

अपवर्तन में प्रकाश किरणों को अपने वास्तविक मार्ग से विचलन होने की घटना को कहते है जब यह एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाती है।

3. स्नेल के अपवर्तन के नियम क्या है?

प्रकाश के किसी निश्चित व निश्चित माध्यमों के युग्म के लिए आपतन कोण की ज्या (Sin∠i ) तथा अपवर्तन कोण की ज्या (Sin∠r) का अनुपात एक स्थिरांक है।

Leave a Comment