चाल और वेग में अन्तर एवं परिभाषा | Difference between speed and velocity

चाल और वेग में अंतर एवं उनकी परिभाषाएं | Difference between Speed and Velocity in Hindi 

चाल और वेग में अंतर | Difference Between Speed and Velocity | चाल और वेग में अंतर | Difference Between Speed and Velocity | वेग और चाल में अंतर | Difference Between Velocity and Speed Class 9 in hindi | वेग और चाल में दो अंतर | Difference Between Velocity and Speed |

चाल और वेग में अंतर भौतिक विज्ञानं का एक महत्वपूर्ण टॉपिक है. अक्सर चाल एवं वेग में अन्तर क्लास 9 के बच्चों के परिक्षावों में पूछ लिया जाता है. साथ ही चाल और वेग की परिभाषा व औसत चाल एवं औसत वेग पर आधारित प्रश्न पूछ लिए जाते है. कक्षा 9 के बच्चों के परिक्षावों में वेग और चाल में अंतर (Difference between velocity and speed) अलग-अलग तरीके से पूछ लिए जाते हैं. जैसे कि वेग और चाल में कोई 2 अंतर बताईये, चाल और वेग में अंतर स्पष्ट कीजिये, चाल और वेग की परिभाषा सहित व्याख्या कीजिये या चाल और वेग का सूत्र लिखकर कोई दो अंतर लिखिए इत्यादि.

आज के इस लेख में यही साझा करने वाले है कि चाल और वेग में मुख्य अन्तर क्या है? चाल एवं वेग की परिभाषाये, मात्रक एवं सूत्र क्या है? साथ ही चाल और वेग पर आधारित कुछ उदाहरण भी होंगे जो की समझने के लिए आवश्यक है.

चाल और वेग में अंतर एवं परिभाषाये | Basic Difference Between Speed and Velocity in Hindi Class 9 

वेग और चाल में अंतर स्पष्ट करने से पहले अगर चाल और वेग की परिभाषा, मात्रक एवं सूत्र समझ में आ जाते है तो चाल और वेग में अंतर लिखने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी.

ओम का नियम in Hindi

चाल किसे कहते हैं? (Definition of Speed in Hindi)

चाल की परिभाषा, ” किसी वस्तु द्वारा इकाई या एकांक समय अन्तराल में तय की गयी कुल दूरी को उस वस्तु की चाल कहते हैं.” अर्थात कोई वस्तु एक सेकेंड में जिनती दूरी तय करता है वो उस वस्तु की चाल होती है. सामन्यतः भौतिक विज्ञान में किसी भी वस्तु के चाल को “S” से प्रदर्शित करते है.

स्पीड या चाल का सूत्र, 

चाल = दूरी / समय 

(Unit of Speed) चाल की मात्रक = मीटर/सेकंड या किलोमीटर/घंटा 

चाल सदिश राशि है या अदिश राशि :-

किसी वस्तु की चाल एक अदिश राशि होती है क्योंकि चाल का परिमाण तो ज्ञात होती है किन्तु दिशा ज्ञात नहीं होता है. किसी वस्तु की चाल का परिमाण (Magnitude) सदैव धनात्मक होता है.

वेग किसे कहते हैं? ( Definition of Velocity in Hindi )

वेग की परिभाषा,” एकांक समयांतराल में किसी भी वस्तु द्वारा निश्चित दिशा में कुल विस्थापन उस वस्तु का वेग कहलाता है.” अर्थात जब कोई वस्तु प्रति यूनिट सेकेण्ड में जितना विस्थापन करता है वः उस वस्तु का वेग कहलाता है. किसी वस्तु का वेग धनात्मक, ऋणात्मक व जीरो हो सकता है. भौतिक विज्ञान में वेग (Velocity) को “v” द्वारा रादार्षित करते है. 

वेलोसिटी या वेग का सूत्र, 

वेग = विस्थापन / समय 

(Unit of velocity) वेग का मात्रक = मीटर प्रति सेकंड या किलोमीटर/सेकंड 

वेग सदिश राशि है या अदिश राशि:-

किसी वस्तु का वेग एक सदिश राशि होता है. वेग में परिमाण व दिशा दोनों होता है अतः यह एक सदिश राशि होती है. उदाहरण के लिए मोहन पश्चिम की ओर 2 किलोमीटर तक दौड़ा. इसमे दिशा (पश्चिम) व परिमाण (2 किलोमीटर) दोनों है, अतः यह एक सदिश राशि हुई.

उत्तल दर्पण और अवतल दर्पण में अंतर बताईये 

चाल और वेग में अंतर लिखिए | Difference between speed and velocity class 9 in hindi

difference-between-speed-and-vlocity-in-hindi

चाल (Speed)  वेग (Velocity)
1. एकांक समय में चली गयी कुल दूरी को चाल कहते है. 1. एक निश्चित दिशा में वस्तु का कुल विस्थापन को वेग कहते है 
2. चाल में परिमाण होता है किन्तु दिशा निश्चित नहीं होता. 2. वेग को परिमाण व दिशा दोनों से परिभाषित किया जाता है.
3. चाल एक अदिश राशि होती है. 3. जबकि वेग एक सदिश राशि होती है.
4. वस्तु के चाल का परिमाण सदैव धनात्मक होता है. 4. जबकि वेग का परिमाण धनात्मक,ऋणात्मक व शून्य हप सकता है.
5. चाल = दूरी/समय  5. वेग = विस्थापन/समय 
6. वस्तु की दिशा बदलने पर चाल की गणना जारी रहती है. 6. जबकि वस्तु की दिशा बदलने पर वेग भी बदल जाता है. उदाहरण – वृतीय गति 
7. मात्रक – किलोमीटर/घंटा या मीटर/सेकंड  7. यूनिट – मीटर/सेकंड या किमी/घंटा 

उत्तल लेंस और अवतल लेंस में अंतर 

सारांश – वेग और चाल की परिभाषा एवं अंतर ( Velocity and Speed Difference in Hindi)

Difference between speed and velocity:- मुझे आशा है कि ऊपर बताये गए चाल और वेग में अंतर आप सभी को समझ में आ गया होगा. साथ ही चाल एवं वेग की परिभाषा, सूत्र, मात्रक भी को बताया गया है. अगर किसी भी विद्यार्थी को चाल एवं वेग में अंतर (Chal aur Veg me antar) से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकता है. 

मेंसुरेशन फार्मूला इन हिंदी pdf download

Tags:- चाल एवं वेग में अंतर लिखिए, वेग एवं चाल में कोई 2 अंतर लिखिए, वेग और चाल में तीन अंतर बताइए, चाल एवं वेग में कोई 4 अंतर लिखिए, वेग एवं चाल में विभेद लिखिए, Veg Aur Chal me antar likhiye

Leave a Comment